Spread the love

कुल्लू टुडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने आज विजयपुर-सुंगाना स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर परिवार सहित अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इस दौरान उन्होंने आम जनता से भी लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

मतदान के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए नड्डा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान करना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि मतदान केवल एक अधिकार ही नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति हर नागरिक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। इस लोकतंत्र पर्व के अवसर पर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इसी दौरान फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर के प्रधान कश्मीर सिंह ठाकुर और फेडरेशन के संयोजक एवं वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा ने नड्डा के समक्ष पत्रकारों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।

इस दौरान उनके साथ विधायक त्रिलोक जमवाल, विधायक जी.आर. कटवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल ,प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर, पुरुषोत्तम शर्मा, कमल गौतम पूर्व एमसी अध्यक्ष सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!