Spread the love

कुल्लू टुडे

सोलन

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के पुलिस थाना कसौली की एक टीम द्वारा एक भगोड़े/उद्घोषित अपराधी हेम चंद पुत्र स्वर्गीय परमानन्द निवासी गाँव धाली, डाकघर गड़खल, तहसील कसौली, जिला सोलन, उम्र लगभग 50 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया।

उक्त आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना कसौली में अभियोग संख्या 45/2026, दिनांक 15-05-2026, धारा 209 एवं 269 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में पुलिस थाना कसौली में चोरी से संबंधित अभियोग संख्या 31/2015, दिनांक 31-05-2015, धारा 457 एवं 380 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला पंजीकृत किया गया था।

उक्त मामले में आरोपी तथा उसके पुत्र द्वारा एक मंदिर से चार मूर्तियाँ एवं लगभग 600/- रुपये नकद चोरी किए गए थे। चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग 3100/- रुपये आंकी गई थी।

मामले के अन्वेषण के दौरान एक बाल अपचारी को शामिल करते हुए न्यायालय के आदेशानुसार बाल सुधार गृह, ऊना भेजा गया था। जबकि मुख्य आरोपी हेम चंद चोरी की घटना के उपरांत अपने घर से फरार हो गया था।

पुलिस थाना कसौली की टीम द्वारा उसकी लगातार तलाश की गई, परंतु उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। तत्पश्चात दिनांक 13-02-2017 को माननीय न्यायालय द्वारा उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था।

मामले में अन्य आरोपियों के विरुद्ध आरोपपत्र तैयार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका था।

वहीं भगोड़े आरोपी हेम चंद की गिरफ्तारी हेतु पुलिस थाना कसौली की टीम लगातार प्रयासरत थी, परंतु आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था।

गुप्त सूचना एवं सतत निगरानी के आधार पर अंततः आरोपी को बीते दिन गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले में आगामी जांच जारी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!