कुल्लू टुडे
बिलासपुर, हेमराज शर्मा
बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला के सदर पुलिस थाना की टीम ने हरियाणा के एक युवक को 12.95 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।
बिलासपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27.4.2026 को बिलासपुर पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर होटल अनन्त चम्पा पार्क, बिलासपुर में दबिश दी गई।
कार्रवाई के दौरान कमरा नंबर 202 से आरोपी तेजवीर (निवासी हरियाणा) के कब्जा से 12.95 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
इस संबंध में थाना सदर में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
