Spread the love

कुल्लू टुडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

पंचायती राज चुनाव के आगाज़ के बीच सदर विधायक त्रिलोक जमवाल ने स्पष्ट किया है कि जिला परिषद चुनाव के लिए पार्टी अपने उम्मीदवारों का चयन कोर कमेटी के फैसले के आधार पर ही करेगी।

वीरवार को पार्टी कार्यालय में जिला परिषद बरमाना वार्ड नंबर-10 से डॉ. प्रकाश चंद ठाकुर के समर्थन में कई ग्रामीणों ने टिकट की मांग रखी। इस पर विधायक जमवाल जो टिकट आबंटन कोर कमेटी के सदस्य भी है।

उन्होंने कहा कि टिकट मांगना हर कार्यकर्ता का अधिकार है लेकिन अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व द्वारा ही लिया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवार के समर्थन में एकजुट होकर कार्य करें।

विधायक जमवाल ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पंचायती राज चुनाव करवाने में अनावश्यक देरी कर रही थी और चुनाव टालने के प्रयास किए जा रहे थे जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद जब चुनाव करवाना तय हुआ तो सरकार ने 5 प्रतिशत रोस्टर लागू कर ड्रामा रचा। जिसे लेकर लोग हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट पहुंचे।

साथ ही भाजपा ने भी इस मुद्दे को विधानसभा सत्र में जोर-शोर से उठाया जिसके बाद हाईकोर्ट ने पहली ही सुनवाई में इस प्रावधान को निरस्त कर दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी अपने मजबूत उम्मीदवार मैदान में उतारकर ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हंस राज ठाकुर, बिलासपुर मंडल अध्यक्ष पवन ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्षा सरोज ठाकुर, मनोहर लाल शास्त्री, रणवीर, दौलत, गोविंद, राम श्याम ठाकुर, विजय राम, पवन कुमार, बीरबल राम, किशोरी, गोपाल शर्मा, शिवराम ठाकुर, सुमन गौतम, सुनील ठाकुर, देशराज, चैन सिंह, राजेंद्र, धर्मपाल गौतम, खेमराज गौतम, तेजराम, सुलेख चंद राणा सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!