Spread the love

कुल्लू टुडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र श्री नयना देवी जी के पशु चिकित्सालय घवांडल में आज पशुपालन विभाग द्वारा रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर सुशील शर्मा के द्वारा की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित पशुपालकों को डॉक्टर सुशील शर्मा ने पशुओं में होने वाली विभिन्न बीमारियों के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने थनैला, संक्रामक गर्भपात ब्यूरो सोलिसस, खुर पका मुंह का रोग, गलघोटू, लंगड़ा बुखार, पागलपन आदि खतरनाक रोगों के लक्षण तथा रोकथाम और उपचार आदि के बारे में विशेष रूप से उपस्थित पशुपालकों को जानकारी दी।

इस दौरान पशुओं को होने वाले विशेष टीकाकरण की भी जानकारी दी गई। इस मौके लगभग 100 से अधिक पशुपालकों ने भाग लिया।

इस अवसर पर स्टाफ के अन्य सदस्य हेमराज मराठा, राकेश ठाकुर तथा वीरू राम इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!