Spread the love

कुल्लू टूडे

बंजार

जिला कुल्लू की बंजार विधानसभा क्षेत्र के लारजी में सोमवार को “वन बूथ–टेन यूथ” अभियान को लेकर भव्य सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

इस महत्त्वपूर्ण आयोजन की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज बंजार मुख्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रभारी खेम चंद ने अभियान की प्रगति, बूथ स्तर पर युवाओं की भागीदारी तथा संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक के दौरान यह तय किया गया कि अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।

विधायक सुरेंद्र शौरी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि “वन बूथ–टेन यूथ” अभियान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक प्रभावी कदम है और लारजी में होने वाला महासम्मेलन युवाओं को नई ऊर्जा और दिशा देने का कार्य करेगा। लारजी में बंजार विजनसभा क्षेत्र के चारों मंडलों का संयुक्त कार्यक्रम होगा।

समीक्षा बैठक में देवेंद्र ठाकुर, हरीश ठाकुर, चिराग, मोहन पालसरा, यज्ञ चंद, हेमंत,लाल सिंह, दिनेश राजपूत, संजू, संजय ठाकुर, होशियार सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!