कुल्लू टूडे
कुल्लू
जिला भाजपा में मीडिया प्रभारी के दायित्व का निर्वहन कर चुके राजेंद्र चौधरी ने प्रदेश सरकार व भाजपा संगठन से मांग की है की जनता को स्वास्थ्य सहूलियत देने के लिए प्रत्येक जिला में प्रत्येक माह हेल्थ मेले का आयोजन किया जाए जिसमें प्रदेशभर के सुपर स्पेशलिस्ट तथा प्रदेश के बाहर के भी सुपर स्पेशलिस्ट मरीजों का चेकअप करें तथा घर द्वार पर ही इलाज उपलब्ध करवाएं।
राजेंद्र चौधरी ने कहा कि वैसे तो प्रदेश सरकार द्वारा चिकित्सा सुविधाएं गांव स्तर पर उपलब्ध करवाई जा रही है परंतु जनता को सुपर स्पेशलिटी चेकअप के लिए मेडिकल कॉलेज, प्रदेश मुख्यालय या प्रदेश से बाहर बड़े शहरों की ओर जाना पड़ता है जिससे गंभीर अवस्था में मरीज को सफर के दौरान होने वाली तकलीफ तथा मरीज के परिवार को इलाज के दौरान होने वाले खर्च को सहन करना पड़ता है। तथा ऐसे में अगर प्रत्येक माह जिला मुख्यालय में ऐसा चेकअप प्रदेश के सुपर स्पेशलिस्ट या प्रदेश के बाहर के सुपर स्पेशलिस्ट द्वारा किया जाए तो यह सोने पर सुहागा होगा तथा जनता को घर द्वार पर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी जिससे मरीज़ को कष्ट नही सहन पड़ेगा व परिवार को भी आर्थिक नुकसान वहन नही करना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनमंच कार्यक्रम में प्रदेश वासियों को अपनी जन समस्याओं को अधिकारियों व नेताओं के समक्ष रखने का एक मंच मिला है, इसी तर्ज पर चिकित्सा सुविधाएं भी घर द्वार पर ही मिलेगी तो जनता को बाहर राज्यों के चक्कर नही लगाने पड़ेंगे व उनकी गम्भीर स्वास्थ्य समस्याओं का घर द्वार पर ही निदान हो पायेगा।
चौधरी ने कहा कि आज मूलभूत सुविधाएं पानी, बिजली के साथ स्वास्थ्य सुविधाएं भी है तथा ऐसे में स्वास्थ्य सुविधाएं के लिए हेल्थ मेला लगाने से प्रदेश सरकार व भाजपा संगठन जनता को घर द्वार पर बड़े शहरों की स्वस्थ सुविधाओं को पहुंचाने का कार्य कर पायेगी।
चौधरी ने इस बाबत मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर व प्रदेश भाजपा शीर्ष नेतृत्व को सन्देश भेजा है। उन्हें उम्मीद है कि सरकार तथा संगठन इस विषय पर जल्द ही फैसला लेंगे ।
