Spread the love

कुल्लू टूडे

मनिकर्ण

जिला कुल्लू की मनिकर्ण घाटी के मलाणा, ब्लॉक जरी: खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सपना शर्मा के निर्देशन पर, स्वास्थ्य विभाग ब्लॉक जरी द्वारा गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मलाणा में एडोलसेंट हेल्थ एंड वेलनेस डे बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर छात्रों के बीच एचआईवी/एड्स पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए। अंत में विजेता छात्रों को सम्मानित कर पुरस्कार वितरित किए गए।

इस कार्यक्रम में राजकुमार (हेल्थ एजुकेटर), मनीष (काउंसलर) और सिची अंग्मो (सुपरवाइज़र) ने बच्चों को एचआईवी/एड्स की रोकथाम, स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, नशामुक्त जीवन और स्वच्छता जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

साथ ही COTPA Act 2003 (सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003) तथा Deaf Awareness (बधिर जागरूकता) के बारे में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरों में स्वास्थ्य जागरूकता, कानून संबंधी जानकारी और सकारात्मक जीवन शैली को बढ़ावा देना रहा।

इस दौरान राजकुमार (हेल्थ एजुकेटर), सिची अंग्मो (सुपरवाइज़र), मनीष (काउंसलर), कांता (CHO), डॉ. प्रताप (AMO), डॉ. स्वाति (AMO), भावना (फार्मासिस्ट), सुमन (महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता) और आशा कार्यकर्ता निरमा व फूलमती मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!