Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता विभाग की ओर से मानव सेवा कल्याण समिति के सहयोग से बीते दिन मोतियाबिंद जांच शिविर सिविल अस्पताल खनेरी में आयोजित किया गया।

तहसील कल्याण अधिकारी कर्मवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रामपुर, ननखड़ी, भावानगर, सैंज, बिथल के 200 लोगों ने शिविर में हिस्सा लिया। इस दौरान 80 लोगों में मोतियाबिंद की पहचान हुई।
जांच शिविर में समिति के निदेशक केशव राम सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

26 सिंतबर को सिविल अस्पताल नेरवा, 27 सितंबर को पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस कुपवी और 29 सितंबर को सिविल अस्पताल चिढ़गांव में आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!