Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बहाल किए जा रहे अस्थायी यातायात प्रबंधन के तहत जिला दंडाधिकारी तोरुल एस. रवीश ने जनहित को दृष्टिगत रखते हुए ट्रेफिक प्लान के लिये आदेश जारी किए हैं।

भारी प्राकृतिक आपदा के चलते ब्यास नदी में
राष्ट्रीय उच्च मार्ग के कई हिस्से बह गए थे। सड़क मार्ग का मरम्मत एवं विस्तार कार्य प्रगति पर है।

इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और जन-सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक कुल्लू द्वारा ट्रैफिक मूवमेंट प्लान जारी किया गया है।

रायसन-मनाली (राइट बैंक रोड) प्रातः 10 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक तथा सायं 5 बजे से रात 9:30 बजे तक बंद रहेगा।

इस अवधि में समस्त यातायात कुल्लू-मनाली के बीच लेफ्ट बैंक रोड (रायसन होकर) से संचालित होगा।

दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक राइट बैंक रोड केवल कुल्लू से मनाली की ओर एकतरफा यातायात के लिए खुला रहेगा।

इस दौरान पतलीकुहल से कलाथ के बीच केवल स्थानीय वाहनों को दोनों दिशाओं में आवाजाही की अनुमति होगी। रायसन से आलू ग्राउंड तक 50 मिनट का समय लगता है।

ऐसे में रायसन में सायं साढ़े 4 बजे और आलू ग्राउंड से सायं 5:20 पर राष्ट्रीय उच्च मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिये बंद रहेगा।

शाम 5 बजे से रात 9:30 बजे तक राष्ट्रीय उच्च मार्ग पूरी तरह मरम्मत एवं चौड़ीकरण कार्य के लिए बंद रहेगा।

इस दौरान केवल आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को अनुमति होगी और शेष यातायात लेफ्ट बैंक रोड से होगा।

रात्रि 9:30 बजे से प्रातः 10 बजे तक राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एकतरफा यातायात बहाल रहेगा। इस अवधि में भी पतलीकुहल से कलाथ तक के स्थानीय वाहनों को दोनों ओर आवागमन की सुविधा होगी।

रायसन से 15 मील (डोहलुनाला) तक सड़क दोतरफा यातायात के लिए खुली रहेगी।

इसके बाद तय समयानुसार वाहनों को 15 मील और आलू ग्राउंड पर रोककर नियंत्रित ढंग से आगे भेजा जाएगा।

15 मील आलू ग्राउंड तक 15 से 20 मिनट का समय लगता है। 15 मील में वाहन सायं 4:50 और आलू ग्राउंड में सायं 5:10 पर रोक दिये जायेंगे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!