कुल्लू टूडे
बंजार
केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी में किए गए बदलाव व सुधार 22 सितंबर से पूरे देश में प्रभावी हो गए हैं। नए जीएसटी सुधार का पूरे देश में वन नेशन वन जीएसटी व्यापक असर देखने को मिलेगा।
बंजार विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेंद्र शौरी ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए का स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम भारत की कर प्रणाली को सरल बनाते हुए आम जनता, विशेषकर मध्यम वर्ग को ऐतिहासिक राहत देने वाला है।
शौरी ने कहा कि में वन नेशन वन जी एस टीचार कर-स्लैब घटाकर केवल दो कर दिए गए हैं, जिससे कर व्यवस्था आसान होने के साथ-साथ वस्तुओं और सेवाओं के दामों में स्थिरता आई है।
इसका सबसे बड़ा लाभ मध्यम वर्ग को हुआ है, जिनके लिए अब दैनिक उपयोग की वस्तुएँ पहले से अधिक सस्ती और सुलभ हो गई हैं।
उन्होंने बताया कि मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए आवश्यक वस्तुओं की खरीद आसान हो गई है, महंगाई पर नियंत्रण से घर-गृहस्थी चलाना पहले से सरल होगा, व्यापारियों और दुकानदारों के लिए टैक्स अनुपालन आसान होने से ग्राहकों को बेहतर दाम मिलेंगे, ग्रामीण व शहरी उपभोक्ताओं को एक समान लाभ मिलेगा।
विधायक शौरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का यह कदम देश की आर्थिक संरचना को और मजबूत करेगा तथा आम उपभोक्ता की जेब में सीधी राहत देगा।
उन्होंने इसे “जनता और सरकार के बीच विश्वास बढ़ाने वाली व्यवस्था” करार दिया। नए सुधार का लाभ सीधा जनता को मिले और कंपनियाँ इस छूट को अपने लाभ में परिवर्तित ना करे इसके लिए केंद्र सरकार ने सेवा प्रदाता कंपनियों को सख़्त दिशा निर्देश जारी किए है।
विधायक शौरी ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से अपील की कि वे बंजार सहित पूरे प्रदेश में जन-जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को इसके लाभों से अवगत कराएँ, व साथ ही GST सुधार से कीमतों में हुए संशोधन को सख्ती से लागू कराएँ ताकि जनता को सीधा लाभ मिल सके।
