कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
मिनर्वा स्टडी सर्कल घुमारवीं एवं धर्मशाला द्वारा आयोजित किया जाने वाला हिमक्वेस्ट टेलेंट सर्च एग्जाम अब 21 सितंबर की बजाय 11 अक्तूबर को आयोजित होगा।
संस्थान ने यह निर्णय पूरे प्रदेश में खराब मौसम को ध्यान में रखते हुए लिया है। अब बच्चे इसके लिए 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
घुमारवीं में आयोजित संयुक्त पत्रकार सम्मेलन में स्टडी सर्कल के मुख्य प्रबंधक राकेश चंदेल व प्रबंधक स्वदेश चंदेल ने बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षाए सुविधा एवं परीक्षा के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा की तिथि में परिवर्तन किया गया है।
उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होने वाली यह परीक्षा पहले 21 सितंबर को होनी थी, लेकिन अब इसे स्थगित कर 11 अक्तूबर को करवाया जाएगा।
जिसकी आंसर-की 16 अक्तूबर को बेबसाइट पर अपलोड की जाएगी तथा 28 अक्तूबर को फाइनल रिजल्ट निकला जाएगा। एनटीए की तर्ज पर आंसर.की अपलोड की जाएगी।
प्रबंधन ने सभी अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वह नई तिथि के अनुसार अपनी तैयारी जारी रखें। प्रवेश पत्र एवं अन्य जानकारी जल्द ही ऑनलाइन माध्यमों से जारी की जाएगी।
उन्होंने बताया कि मिनर्वा स्टडी सर्कल घुमारवीं व धर्मशाला का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की प्रतिभाओं को निखारना है।
इस परीक्षा के आधार पर जमा दो सांइस श्रेणी में प्रदेश में प्रथम आने वाले अभ्यर्थी को पहला इनाम टीवीएस एनटार्क स्कूटी या एक लाख का कैश इनाम और साथ में 100 प्रतिशत छात्रवृत्ति दी जाएगी।
वहीं जमा एक सांइस तथा दसवीं श्रेणी में प्रथम आने वाले अभ्यर्थी को ऐपल मैक बुक्क ऐयर और साथ ही 100 प्रतिशत छात्रवृत्ति भी दी जाएगी।
इसके साथ साथ इन सभी श्रेणियों में दूसरे स्थान से लेकर बीसवें स्थान पर रहने वाले बच्चों को भी विभिन्न इनाम जैसे लैपटाॅप, टैबलैटस, स्मार्ट वाॅच, डिजिटल पैड और 100 प्रतिशत से लेकर 70 प्रतिशत तक छात्रवृत्तियां भी दी जांएगी।
हिम क्वेस्ट 25 में 21वें स्थान से लेकर 120वें स्थान पर रहने वाले बच्चों के लिए भी गिफ्ट हैम्पर्स के साथ 60 प्रतिशत छात्रवृत्ति भी दी जाएगी।
इसके साथ साथ जिला स्तर पर प्रथम स्थान पर रहले वाले अभ्यर्थी को कैश प्राइज 5100, दूसरे स्थान पर 3100, तीसरे स्थान पर रहले वाले छात्र को 2100, चैथे स्थान पर 1100 तथा पांचवे स्थान पर रहने वाले को 500 रूपये तथा अन्य उपहार भी दिए जाएंगे।
हिमाचल प्रदेश के कोने कोने से प्रतिभाओं को तराशने और गरीब प्रतिभावान बच्चों को अपने सपने साकार करने के उद्देश्य से ही मिनर्वा स्टडी सर्कल द्वारा यह निर्णय लिया गया है।
