Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

जिले में भारी बारिश के कारण जगह-जगह हो रहे भूस्खलन तथा जलस्तर की वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि सभी लोग अनावश्यक यात्राओं से बचें जहां भी आवश्यक आवागमन करना हो तो पूर्ण एहतियात बरतें।

उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि अत्यधिक वर्षा के कारण भूस्खलन व नदी नालों के जलस्तर के बढ़ने के साथ यात्रा करना जोखिमपूर्ण बनता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आज भी पूरा दिन बारिश होने के कारण नदी नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है।
एहतियात के तौर पर अखाड़ा के बेली ब्रिज से आवाजाही को रोक दिया गया है।

प्रशासन प्रत्येक स्थान पर राहत एवं बचाव कार्य के साथ-साथ सभी लोगों की सुरक्षा के सभी प्रबंधन में मुस्तैदी से कार्य कर रहा है।

उन्होंने बताया कि भारी वर्षा के कारण ढालपुर में विक्रान्त होटल ढालपुर के नजदीक गत रात्री डेढ़ मंजिला स्लेट पोश मकान का डंगा गिर जाने से ळता देवी सुपुत्री जीत राम मलवे में दब गई जिसे बचाते समय यादविन्द्र गुप्ता नामक व्यक्ति भी मलने के दब गया।

यादविन्द्र गुप्ता को उपचार हेतु क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू ले जाया गया। लता देवी को पुलिस, रेस्क्यू टीम द्वारा मलबा हटाकर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू ले जाया गया जिसे मृत घोषित किया गया। इसमें प्रभावितों का मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है।

सभी चार सदस्यों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है तथा प्रभावित परिवार को अंतरिम राहत प्रदान की जा रही है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!