Spread the love

कुल्लू टूडे

केलांग

लाहौल स्पीति युवा कांग्रेस 5वें दिन भी स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारने को लेकर अपने मांग को लेकर अपना धरना जारी रखा है।

5वें दिन धरने पर बैठे पीसीसी सचिव प्यारे लाल ने कहा सरकार लाहौल स्पीति की जनता की जायज मांग को लेकर गंभीर नहीं।

डीसीसी अध्यक्ष ज्ञालछन ठाकुर सरकार स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहीं है।

उन्होंने कहा कि क्या कारण है कि यहां के लिए सराकार का रवैया सुस्त है।

प्रवक्ता अनुराधा राणा ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधा बहुत जरूरी है टनल खुलने के बाद भी लाहौल के लोगों को यह सुविधा नहीं मिल पा रहीं हैं।

युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष कुंगा बौद्ध ने बताया कि धरने के साथ साथ हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है और अब क्रमिक भूख हड़ताल भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जनता की स्वास्थ्य समस्या को लेकर अभी तक सरकार की और से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

उन्होंने सरकार को चेताया है कि अगर सरकार जल्द ही लाहौल स्पीति में स्वास्थ्य सुविधा को नहीं सुधारती तो युवा कांग्रेस और भी उग्र प्रदर्शन करेगी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!