कुल्लू टूडे
मनाली
देश व प्रदेश में निरंतर बढ़ रही महंगाई, बंद पड़ी साहसिक गतिविधियों को शुरू करने और हंस फाउंडेशन को सरकारी जमीन दिलाने के विरोध में मनाली विधानसभा कांग्रेस का धरना प्रदर्शन 31 मार्च 2022 को मनाली विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष हरी चंद शर्मा के नेतृत्व में किया जाएगा।
मनाली विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष हरी चंद शर्मा ने कहा कि देश मे दिनों दिन महंगाई आसमान छू रही है और केंद्र और प्रदेश सरकार कुंभकर्णी नींद में सोई हुई है।
उन्होंने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अपने मंत्री को खुश करने के लिए अस्पताल बनाने के नाम पर उनकी संस्था हंस फॉउंडेशन को100 बीघा सरकारी भूमि लीज पर देने जा रही है। जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा साहसिक गतिविधियों को भी बंद किया गया है। उन्हें जल्द शुरू किया जाए। ताकि इससे जुड़े लोगों को रोजगार मिले।
उन्होंने मनाली विधानसभा क्षेत्र से संबंधित कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी जिला स्तरीय पदाधिकारी, मनाली विधानसभा कांग्रेस के पदाधिकारी व कांग्रेस के अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी जैसे महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, इंटक, सेवादल, अनुसूचित जनजाति संगठन, अनुसूचित जाति संगठन, अल्पसंख्यक संगठन, बूथ कमेटी के पदाधिकारी सर्कल कमेटी के पदाधिकारी व आप सभी साथियों और कांग्रेस के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।
