कुल्लू टूडे
किन्नौर
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला में मंगलवार को कठिनतम धार्मिक स्थल किन्नर कैलाश यात्रा पर गए एक श्रद्धालु की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार गौरव 18 अगस्त को बेस कैंप से किन्नर कैलाश दर्शन के लिए निकला था।
वह मंगलवार सुबह लगभग 9 बजे कैलाश दर्शन करके लौट रहा था। कि अचानक गुफा के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही क्यूआरटी व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मजदूरों की सहायता से नीचे लाया गया।
गौरतलब है कि इस वर्ष किन्नर कैलाश यात्रा के दौरान अब तक 5 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है।
वहीं, लगातार हो रही बारिश व पहाड़ी से पत्थर गिरने और कोहरे काक ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने किन्नर कैलाश यात्रा-2025 को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है।
किन्नौर के उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि अनाधिकृत तौर पर कैलाश यात्रा मार्ग पर जाने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए श्रद्धालुओं को तुरंत आधार शिविर भेजा जाएगा।
उन्होंने बताया कि एसपी किन्नौर को होमगार्ड और वन विभाग के साथ मिलकर यात्रियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जबकि एसडीएम कल्पा को स्थानीय निकायों व पर्यटन संगठनों के साथ समन्वय करने को कहा गया है।
मृतक की पहचान गौरव पुत्र दिलीप कुमार निवासी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
