विनोद महंत
कुल्लू
कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत कुल्लू पुलिस की टीम ने कुल्लू के सुल्तानपुर में रहने वाले युवक को 70 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही विशेष अन्वेषण शाखा की एक टीम ने एक गुप्त सूचना पर एक गाड़ी से 117 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) हरियाणा के आरोपियों से बरामद की थी और पिछले कल दोबारा सरबरी बस स्टैंड, कुल्लू मे एक युवक से 70 ग्राम हेरोइन की खेप पकड़ने मे सफलता हासिल की है
बीते दिन विशेष अन्वेषण शाखा की एक टीम ने सदर कुल्लू थाना के अंतर्गत बस स्टैंड कुल्लू के नजदीक सरबरी मे , मुखबिर से सूचना मिलने पर एक युवक से 70 ग्राम हेरोइन बरामद की है
एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विशेष अन्वेषण शाखा की एक टीम 07-08-21 को सुबह के समय सदर थाना के अंतर्गत पेट्रोलिंग के लिए मौजूद थी तो एक मुखबिर से सूचना मिलने पर सरबरी मे एक ऑटो मे आ रहे युवक से चैकिंग करने पर उसके पास से एक बैग मे छुपाई हुई हेरोइन की एक बडी खेप बरामद की है।
उन्होंने बताया कि आरोपी ने यह हेरोइन किस से खरीद की इसके बारे में आरोपी से पूछताछ चल रही है।
उन्होंने कहा कि यह खेप सरबरी के ही एक स्मग्लर तक ले जाई जा रही थी जिसका पता किया जा रहा है जो इलाका छोड़ कर भाग गया है
उन्होंने बताया कि हेरोइन लाने बाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आज अदालत मे पेश करके आरोपी का रिमांड हासिल किया जायेगा।
आरोपी की पहचान
प्रबल शर्मा पुत्र श्रमस्त राम शर्मा निवासी 131 आचार्य निवास, सुल्तानपुर, कुल्लू, उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है।
एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि किसी भी प्रकार का नशा करने और नशे के सौदागरों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।

