Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

सीटू जिला कमेटी की बैठक आज सीटू कार्यालय कुल्लू में जिला कार्यकारी अध्यक्ष चमन ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

प्रेस नोट जारी करते हुए सीटू के जिला महासचिव राजेश ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ 9 जुलाई 2025 को कुल्लू में चार स्थानों , कुल्लू, सैंज, बंजार व आनी में हजारों मजदूर हड़ताल पर जाएंगे और विरोध प्रदर्शन करेंगे।

हड़ताल में भवन निर्माण, मनरेगा, आंगनबाड़ी, मिड डे मील, रेहड़ी फड़ी,सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, आईआरएमटी, बदागढ़ मिनी प्रोजेक्ट, एनएचपीसी,एचपीसीसीएल,मलाना प्रोजेक्ट,आदि यूनियनें शामिल होंगी। बैठक में सीटू के राज्य महासचिव प्रेम गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उन्होंने कहा कि सरकार स्थाई रोजगार को समाप्त करके फिक्स टर्म,अस्थाई, रोजगार को बढ़ावा दे रही है।मजदूरों को न्यूनतम वेतन व अन्य सुविधाएं नहीं दी जा रही है।

सार्वजनिक क्षेत्र को निजी हाथों में बेचा जा रहा है। श्रम कानूनों को बदलकर चार श्रम कोड में लागू किया जा रहा है।

जिसमें भारी बदलाव करके मजदूरों पर शोषणकारी नीतियां थोंपी जा रही है।काम के घंटे 8 से बढ़ाकर 12 घंटे किए जा रहे है।

यूनियन बनाने का अधिकार समाप्त किया जा रहा है। आंगनबाड़ी, एमडीएम, मनरेगा के बजट में कटौती की जा रही है।

बैठक मे केंद्र सरकार की इन सारी शोषणकारी नीतियों का विरोध किया गया और इनके खिलाफ 9 जुलाई 2025 को देशव्यापी हड़ताल में शामिल होने का फैंसला लिया गया। बैठक में सीटू से संबंधित विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!