Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बरमाणा कस्बे में विशाल दंगल का आयोजन दंगल कमेटी बरमाणा के सौजन्य से बड़ी धूमधाम से किया गया।

इस दंगल का आनंद लेने के लिए दूर-दूर से कुश्ती प्रेमी बरमाणा पहंुचे थे। दंगल का शुभारंभ मुख्यातिथि एवं इलाके के प्रसिद्ध समाजसेवी राजेश ठाकुर ने विधिवत रूप से रिबन काटकर किया। इस दौरान उन्होंनें पूजा अर्चना में भी भाग लिया।

आयोजकों की ओर से मुख्यातिथि राजेश ठाकुर को स्मृति चिन्ह व टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया।

दंगल की विशेष बात यह रही कि इस आयोजन में केवल हिमाचल के ही पहलवानों को ही तरजीह दी गई।

अंतिम परिणामों की जानकारी देते हुए आयोजक रतन ठाकुर ने बताया कि बड़ी माली का मुकाबला सलापड़ के पहलवान मुकेश कुमार और मंडी के पंकज के मध्य हुआ। जिसमें आकर्षक दांवपेच देखने को मिले। मुकेश ने पंकज को पटखनी देकर बड़ी माली का खिताब अपने नाम किया।

विजेता पहलवान को गुर्ज और 14 हजार रूपए तथा उपविजेता पहलवान को 13 हजार रूपए की राशि इनाम के तौर पर दी गई। वहीं छोटी माली में लक्ष्य पहलवान ने भारत भूषण को हराया।

उन्होंने आयोजकों की ओर से 71सौ और उपविेजेता को 61 सौ रूपए की राशि इनाम के तौर पर दी गई। इस दंगल में बाल केसरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

मुख्यातिथि राजेश ठाकुर ने अपनी ओर से दंगल कमेटी को 11 हजार रूपए की राशि सहयोग के तौर पर दी।

वहीं समापन अवसर पर एसीसी अडाणी सीमेंट कंपनी की ओर से सीएसआर हैड हितेंद्र कपूर ने विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रधान राम पाल, रतन ठाकुर, होशियार सिंह, मनदीप सिंह, प्रदीप ठाकुर व रूप सिंह आदि ने अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

error: Content is protected !!