Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

वीनस फिल्म एंड इवेंट्स द्वारा आयोजित वीनस मिस एंड मिसेज इंडिया-2025 का सीजन-4 जयपुर में आयोजित किया गया। जिसमे संपूर्ण इंडिया से प्रतिभागियों ने शिरकत की।

वीनस फिल्म एंड इवेंट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर जेजे कश्यप ने बताया कि वीनस मिस एंड मिसेज इंडिया के 3 सीजन गोवा, इंदौर, बंगलौर में आयोजित किए जा चुके है। सीजन 4 जयपुर में 27 अप्रैल को आयोजित किया गया।

कॉन्टेस्ट में तीन कैटिगरी रही एक कैटेगरी मिस की और 2 कैटिगरी मिसेज में रही। 21 से 40 साल के विवाहित प्रतिभागियों ने क्लासिक कैटिगरी में परफॉर्म किया। वहीं 41 से 55 साल के विवाहित प्रतिभागियों ने प्रीमियम कैटिगरी में परफॉर्म किया।

सभी चयनित प्रतिभागियों को फैशन एक्सपर्ट द्वारा ग्रूमिंग सेशन दिया गया। जिसमें बिलासपुर की संगीता सोनी बनी वीनस मिसेज इंडिया हिमाचल प्रदेश-2025 चुना गया।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों के अलावा फैशन जगत से जुड़ी हुई हस्तियों ने भी शिरकत की, ज्यूरी पैनल में मिसेज इंडिया इंटरनेशनल मौसमी चैटर्जी, डॉ. अर्चना, सुमन कुमावत, दीपम शर्मा, डॉ. भूमिका गोविन्दनी, वीनस मिसेज इंडिया राजस्थान प्रियंका गंगावत ने सभी को जज करके क्राउन एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!