Spread the love

कुल्लू टूडे

सोलन

सोलन पुलिस द्वारा नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसते हुए जिला के परवाणू पुलिस थाना की टीम ने कार में सवार पंजाब के 3 युवकों को गिरफ्तार किया है।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन पुलिस थाना परवाणु की एक टीम जब गश्त व अपराधों की रोकथाम के लिये ईलाका में रवाना थी।

इसी दौरान टीम द्वारा एक गुप्त सुचना के आधार पर कामली पुल परवाणु के समीप एक कार में सवार तीन युवकों को 10 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया।

जिस पर उपरोक्त मामला पुलिस थाना परवाणु में दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा (Hyundai Aura) कार को भी जब्त कर लिया गया है।

इस मामले की जांच के दौरान ज्ञात हुआ है कि यह आरोपी इस चिट्टा को शहर सोलन तथा परवाणु में युवाओं/छात्रों को सप्लाई करने की फिराक में थे, जिनके मन्सूबों को कामयाब होने से पहले ही पुलिस ने इन्हें दबोच लिया।

इन आरोपियों के पूर्व अपराधिक रिकार्ड की भी पड़ताल की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

आरोपियों की पहचान गुरसेवक पुत्र कुलदीप सिंह निवासी तहसील साहनेवाल जिला लुधियाना पंजाब उम्र 25 वर्ष, नरजीत सिंह पुत्र जसवीर सिंह निवासी तहसील लोहारा जिला लुधियाना पंजाब उम्र 34 वर्ष तथा प्रभजोत सिंह पुत्र रिषपाल सिंह निवासी तहसील टन्डारी कलाँ जिला लुधियाना पंजाब उम्र 36 वर्ष के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!