Spread the love

कुल्लू टूडे

सुंदरनगर (मंडी)

सहायक अभियन्ता विद्युत उपमण्डल सुन्दरनगर ई॰ राजन गौर ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत उपमण्डल सुन्दरनगर के अर्न्तगत आने वाले विद्युत अनुभाग पुंघ में 33/11 केवी जेएनजीईसी सबस्टेशन की आवश्यक मरम्मत हेतु सोमवार 28 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक जेएनजीईसी, पुंघ, बछैना धार, पथर, थला, रड़ा, ठाठर, ध्वाली, सेहली, बानगलू, आरन कोठी, मजेहरा, नाल और गुगाहन आदि में बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।

उन्होंने कहा कि मौसम व परिस्थितीयों के अनुसार कार्य में बदलाव भी किया जा सकता है।

उन्होंने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!