Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश आभा चौहान जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, शिमला, हिमाचल प्रदेश के तत्वाधान में 10.5.2025 को जिला न्यायालय, कुल्लू, मनाली और बंजार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक-अदालत का आयोजन किया जाएगा।

लोक अदालत में दुर्घटना क्लेम, श्रम विवाद के मामले, बिजली व पानी के बिल, जमीनी विवाद, बैंक संबंधित विवाद, वैवाहिक विवाद और विशेष रूप से कम राशि के चेक से लेन देन के मामले लिए जाएंगे।

इस अवसर पर मोटर व्हीकल की लोक अदालत का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मोटर व्हीकल के चालानों का भी निपटारा किया जायेगा।

जिन व्यक्तियों के न्यायालय में उपरोक्त श्रेणी के मामले लंबित हैं, वे ऐसे मामलोंको लोक अदालत में लगवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि लोक अदालत में फैसला दोनों पक्षों की रजामंदी से किया जाता है किसी पक्ष की हार या जीत नहीं होती।

उन्होंने कहा कि लोगों को लोक-अदालत का भरपूर फायदा उठाना चाहिए व इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,कुल्लू हिमाचल प्रदेश के दूरभाष नम्बर 01902-222378 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!