Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

उपायुक्त कुल्लू तोरुल रवीश ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार ने नए नियम के अनुसार बीपीएल परिवारों के चयन के लिए संशोधित तिथि जारी की गई है।

उपायुक्त ने इस संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक बीपीएल सूची में शामिल होने वाले की इच्छा रखने वाले सभी परिवार अपने आवेदन घोषणा पत्र के साथ संबंधित ग्राम सभा में प्रस्तुत कर सकेंगे।

15 अप्रैल तक उपमंडल अधिकारी नागरिक द्वारा त्रि सदस्य सत्यापन समिति का गठन किया जाएगा। जिसमें पंचायत सचिव पटवारी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल होंगे।

सत्यापन समिति द्वारा तैयार की गई सूचना को वर्ष 2025 में जून 15 जून तक सार्वजनिक जांच के लिए ग्राम पंचायत के नोटिस बोर्ड पर प्रकाशित किया जाएगा ताकि जुलाई माह में ग्राम सभा में मामले पर पारदर्शी रूप से चर्चा की जा सके। संपूर्ण प्रक्रिया अधिमानता इस वर्ष 15 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!