कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
हिमाचल स्कूल प्रवक्ता संघ जिला बिलासपुर के अध्यक्ष नरेश ठाकुर, महासचिव लक्ष्मी कांत, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपिंदर ठाकुर, बलवंत ठाकुर, सुरेंद्र रनौत, संजीव कौशल, विजय शर्मा, सुरेश कुमार, हरविंदर, विकास चैहान, सुशील, राजेश शर्मा, शांति स्वरूप, राजेंद्र, सुरेंद्र धीमान, अशोक, गुरमीत, बाबू राम, राजीव चौधरी, जगदीप, विजय शर्मा, प्रीतम, राज कुमारए संदीप, भूपेंद्र संख्यान, मदन ठाकुर, श्रीकांत, अरविंद अत्री, सुरेंद्र मेहता, पवन ठाकुर, अनु ठाकुर, रेखा ठाकुर, संजू संख्यायन, नीलिमा चंदेल, मेघा चैहान व अन्य अधिकारियों ने एक संयुक्त बयान में राज्य सरकार से मांग की 3 प्रतिशत की बजाए मंहगाई भत्ता 4 प्रतिशत प्रतिशत दिया जाए, क्योंकि नियमानुसार जो मंहगाई भत्ता जुलाई 2023 से दिया जाना है पहले उसे दिया जाए।
नरेश ठाकुर ने बताया कि वर्तमान में कुल मंगाई भत्ता 11 प्रतिशत बकाया है और अभी तक जो दो महंगाई भत्ते दिए भी हैं।
उसका बकाया एरियर अभी तक हिमाचल के कर्मचारियों को नहीं दिया गया है। इस बकाया राशि को भी अतिशीघ्र जारी किया जाना चाहिए।
इसके साथ 1999 में नियुक्त हुए प्रवक्ताओं लगभग 25-26 वर्षों की सेवा के बाद भी एक पदोन्नति नहीं मिल पाई है और हर महीने बिना पदोन्नति के ही सेवानिवृत्त हो रहें है।
पिछले दो वर्षों से सरकार ने प्रधानाचार्य पदोन्नति सूची जारी नही की है को भी शीघ्र अतिशीघ्र जारी किया जाए।
इसके अलावा प्रवक्ता संघ ने सरकार से छठे वित्त आयोग की देय बकाया राशि को भी कर्मचारियों को देने की घोषणा की जाए।
इन सब बकाया राशियों के न मिलने की वजह से हर कर्मचारी को लगभग 20 हजार से 50 हजार तक प्रतिमाह नुकसान हो रहा है।
