Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

जय लखदाता छिंज कमेटी डंगार द्वारा डंगार में दंगल का आयोजन किया गया। इस दंगल में भाजपा किसान मोर्चा घुमारवीं मंडल के अध्यक्ष देश राज शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

मुख्य अतिथि ने लखदाता पीर की विधिवत पूजा अर्चना की। इसके बाद दंगल स्थल तक शोभायात्रा निकाली गई।

मुख्य अतिथि देशराज शर्मा को कमेटी के सदस्यों ने स्मृति चिन्ह व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि ने दंगल के सफल आयोजन के लिए 21 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की। दंगल में विभिन्न राज्यों के पहलवानों ने भाग लेते हुए दर्शकों का मनोरंजन किया।

इस मौके देश राज शर्मा ने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि उन्हें दंगल में आने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि मेले और दंगल हमारी संस्कृति का हिस्सा रहे हैं।

इन्हें बढ़ाना हमारा कर्तव्य है। आने वाली पीढ़ी के लिए इसे संभाल कर रखना हम सभी का कर्तव्य है।

उन्होंने युवाओं और दंगल में पहुंचे सभी दर्शकों से आह्वान की किया वह युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए आगे आएं अन्यथा आने वाली पीढ़ी अपना अस्तित्व खो देगी।

कमेटी प्रधान जगदीश जसवाल ने बताया कि 7 लाख रुपए राशि के इस दंगल में बड़ी माली, छेटी माली व हिमाचली कुश्तियां करवाई गईं।

मुख्य अतिथि देश राज शर्मा ने विजेता पहलवानों को पुरस्कार व नगद ईनामी राशि देकर सम्मानित किया। बड़ी माली का खिताब दुलेटा के पहलवान गामा ने जीता।

उन्हें 51 हजार रुपए नगद इनाम व गुर्ज जबकि उपविजेता रहे दिल्ली के कपिला को 41 हजार नगद इनाम देकर सम्मानित किया गया।

छोटी माली का खिताब भोजपुर के चमन को 31 हजार रुपए नगद व गुर्ज जबकि उपविजेता रहे दिल्ली के सूरज को 21 हजार रुपए का नगद इनाम दिया गया।

वहीं हिमाचली कुश्ती का खिताब लदरौर के राहुल ने जीता। उन्हें 11 हजार रुपए नगद व उपविजेता रहे बरोटा के विशाल को 9 हजार रुपए का नगद इनाम देकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त 15 सीधी कुश्तियां भी हुई।

इस अवसर पर कमेटी के सचिव चुनीलाल, लखनपाल, गुरचरण देव, मनोहर लाल, कैप्टन दीनानाथ, कैप्टन रूपलाल शर्मा, महिला मंडल प्रधान, पंचायत प्रधान अनिता धीमान व उपप्रधान दीप सिंह पटियाल आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!