Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

निर्वासित तिब्बत सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री पेनपा त्सेरिंग के नेतृत्व में आज हिमाचल प्रदेश सचिवालय में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि धर्मगुरू दलाई लामा के 90वें जन्मदिवस के अवसर पर वैश्विक समारोह इस वर्ष जुलाई माह में शुरू होगा।

यह समारोह एक वर्ष तक चलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को इस पावन अवसर पर शामिल होने का निमंत्रण दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के साथ तिब्बत समुदाय से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

इस अवसर पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव सुभाष कुमार तथा तिब्बत सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!