Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, हेमराज शर्मा

हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक वर्ग संयुक्त संघर्ष मोर्चा घुमारवीं खंड द्वारा सोमवार को भारत रतन एवं संविधान शिल्पी बाबा साहेब डा. भीम राव अंबेडकर की 134वीं जयंती कार्यक्रम का भव्य आयोजित घुमारवीं के अंबेडकर भवन में ब्लाक प्रधान दिला राम की अध्यक्षता में किया गया।

इस कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी विभाग से सेवानिवृत वरिष्ठ सहायक सुख राम ने अपनी धर्मपत्नी के साथ बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने बाबा साहेब द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का आहवान किया।

उन्होंने अंबेडकर भवन के रखरखाव के लिए स्वेच्छा से एक लाख की राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब की प्रतिमा के आगे द्वीप प्रज्जवल और पुष्पांजलि से हुआ।

आयोजकों द्वारा मुख्यातिथि सुखराम व उनकी पत्नी को शाॅल टोपी तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस कार्यक्रम में बुद्धिजीवियों में कश्मीर सिह, चैन सिंह सुमन, कुमंत राज, जगदीश कुमार और सतपाल आदि ने लोगों को संबोधित करते हुए बाबा साहेब के जीवन के संघर्ष तथा समाजिक समरसता के बारे में बताया।

खंड प्रधान दिला राम ने कहा कि डा. अंबेडकर केवल एक एक जाति समुदाय के नायक न होकर पूरी मानवता के पुरोधा रहे।

उन्होंने समानता के अधिकार के लिए अपना सर्वस्व होम कर दिया। उन्होंने सदैव शिक्षा, संगठन और संघर्ष पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि आज यदि दबा कुचला समाज सिर उठाकर जी रहा है तो वह केवल बाबा साहेब की देन है।

वहीं कश्मीर सिंह ने कहा कि डा. आंबेडकर मानवता के सच्चे सेवक थे, उन्होंने समाज के शोषित और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। देश के लिए उनका अमूल्य योगदान हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।

सतपाल वर्धन तथा कुमंत राज तथा जगदीश कुमार ने बाबा साहेब के संघर्षों से सीख लेने के लिए सभी वर्गों का आहवान किया।

वहीं सेवानिवृत प्रवक्ता चैन सिंह सुमन ने एससी,एसटी विकास निधि के दुरूपयोग को लेकर अपने विचारों को प्रकट करते हुए सरकारों से आहवान किया कि इस एक्ट के तहत एससी एसटी समाज पर व्यय किए जाने वाली राशि को अन्य मदों पर व्यय न किया जाए।

उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में यह कानून सख्ती से लागू हो चुका है जिसमें तेलंगाना सबसे पहले हैं। उन्होंने सभी लोगों को अपने हकों के लिए लड़ने और एकजुट होने की अपील की।

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की प्रेरणा है कि देश आज सामाजिक न्याय के सपने को साकार करने में समर्पित भाव से जुटा हुआ है।

उनके सिद्धांत एवं आदर्श आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण को मजबूती और गति देने वाले हैं।

कार्यक्रम में डा. भीम राव अंबेडकर एससी समिति घुमारवीं, संत शिरोमणी नाम देव संस्था, सदगुरू कबीर पथीं समाज सुधार सभा, गुरू रविदास सभा के प्रतिनिधियों में जिला प्रोजेक्ट अधिकारी ऊना नरेंद्र कुमार, तेग सिंह, बुद्धि चंद पुंडीर, प्रेम सिंह, प्रकाश चंद, सतपाल वर्धन, रमेश कुमार, राज कुमार, सुखदेव, नरसी राम, दिनेश, अमनद्वीप, सोहन लाल, कश्मीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!