Spread the love

कुल्लू टूडे

सोलन

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के उपमंडल परवाणू पुलिस थाना की टीम ने घर जा रही महिला के हाथ से हैंडबैग छीनकर भागे झपटमार को गिरफ्तार किया है।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 8.4.2025 को रामपुर बुशैहर जिला शिमला निवासी एक महिला शिकायतकर्ता ने थाना परवाणू में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि यह पंजाब नेशनल बैंक परवाणू में प्रबन्धक के पद पर कार्यरत है।

7.4.2025 को शाम के समय यह बैंक से छुट्टी करने के बाद अपने परवाणू स्थित आवास/घर जा रही थी तो जब यह अपने घर के नजदीक हिमगिरी मंदिर के पास पहुंची।

इसी दौरान एक स्कुटर सवार युवक आया और इनका हैंडबैग इनके हाथों से छिनकर ले गया।

उस बैग में इनके बैंक के सेफ वाल्ट की चाबीयाँ थी। जिस पर उपरोक्त अभियोग पुलिस थाना परवाणू में दर्ज किया गया था।

मामले की जांच के दौरान पुलिस थाना परवाणू की टीम द्वारा मौका से जुटाये गये तकनीकी साक्ष्यों तथा सीसीटीवी फुटेज के विश्लेष्ण के आधार पर 12.4.2025 को छीनाझपटी की इस वारदात में संलिप्त आरोपी को परवाणू से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता से छीना गया पर्स भी बरामद कर लिया गया है।

जांच के दौरान पाया गया है कि यह आरोपी एक आदतन अपराधी है जो बुलन्दशहर उ0प्र0 में हत्या के प्रयास तथा लुटपाट के एक मामले में 10 साल की सजा भी काट चुका है।

आरोपी को आज अदालत में पेश किया जा रहा है। मामले में आगामी जाँच जारी है।

आरोपी की पहचान नितिन पुत्र राजकुमार निवासी टिपरा तहसील कालका जिला पंचकुला हरियाणा उम्र 36 साल के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!