Spread the love

कुल्लू टूडे

चंबा

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में सड़क किनारे काम कर रहे लोकनिर्माण विभाग के कर्मचारी की बाइक की टक्कर लगने से मौत होने का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार चम्बा-तीसा मार्ग पर राजपुरा के पास बाइक की चपेट में आने से लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग का बेलदार जगदीश राजपुरा के पास सड़क किनारे काम कर रहा था।

इसी दौरान जिला मुख्यालय चंबा से पुखरी की तरफ जा रहे बाइक चालक ने बेलदार को टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से कर्मचारी जगदीश वहीं पर गिर गया।

स्थानीय लोगों ने घायल जगदीश को मैडीकल कालेज चंबा पहुंचाया, लेकिन वहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

चंबा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शव का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बाइक चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान जगदीश पुत्र चतरो निवासी गांव दुमाला डाकघर सरोल तहसील व जिला चम्बा के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!