Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

थल सेना में अग्नि वीरों की भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि अब 25 अप्रैल 2025 तक बढ़ा दी गई है। पूर्व में यह तिथि 10 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई थी।

इच्छुक एवं पात्र युवा अब इस बढ़ी हुई समय सीमा के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं।

थल सेना भर्ती कार्यालय, हमीरपुर के निदेशक कर्नल बी.एस. भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को थल सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि पंजीकरण के समय अभ्यर्थी के पास एक सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी अवश्य होनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार के संचार में सुविधा हो।

उन्होंने बताया कि पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सबसे पहले कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षण यानी ग्राउंड टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

ग्राउंड टेस्ट के बाद अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच की जाएगी। उन्होंने उम्मीदवारों से अनुरोध किया है कि वे समय रहते अपना पंजीकरण पूर्ण करें।

Leave a Reply

error: Content is protected !!