Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

उपायुक्त तोरूल एस रवीश ने गुरुवार को जिला एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सभी लाइन विभागों को इसमें जोड़कर व्यापक रूप से एड्स की रोकथाम के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कमेटी में सभी लाइन विभागों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय कमेटी का उद्देश्य तिमाही आधार पर डीएपीसीसी की बैठक आयोजित करना।

लाइन विभागों में एचआईवी ग्रसित लोगों को मुख्यधारा में लाने में सहायता के लिए प्रयास करना।

सामाजिक लाभ योजनाओं तक एचआईवी और एचआरजी की पहुंच को सुगम बनाना तथा जिला स्तर पर एनएसीपी के कार्यक्रम कार्यान्वयन के लिए समस्या निवारण में सहायता करना है।

उन्होंने कहा कि उच्च जोखिम वाली जनसंख्या की मैपिंग उचित तरीके से करें,
ताकि इस समस्या से ग्रसित लोगों को सही तरीके से परामर्श तथा चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

उन्होंने उपमंडल स्तर पर मैपिंग का डाटा संकलन करने की भी निर्देश दिए ताकि उपमंडल स्तर पर इस बीमारी के प्रभाव का पता लगाया जा सके।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नागराज जिला पर्यटन अधिकारी सुनैना शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!