कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
डीएवी एनटीपीसी टाउनशिप जमथल में भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा को जीवंत करते हुए विद्यारंभ संस्कार का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजित हुआ।
यह संस्कार सनातन धर्म के 16 प्रमुख संस्कारों में से एक है जो शिक्षा के पथ पर बालक के प्रथम कदम को चिन्हित करता है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एजीएम एचआर एवं स्कूल वाइस चेयरमैन उमेश कुमार रहे।इस दौरान सांगिनी संघ की अध्यक्षा रेखा ठाकुर, सीआईएफ यूनिट के डिप्टी कमांडेंट राजकुमार ठाकुर तथा सीनियर मैनेजर एचआर प्राची छाबड़ा भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण एवं यज्ञ की आहुति से हुआ, जिससे सम्पूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा।
नर्सरी कक्षा के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने प्रधानाचार्या दीपिका शर्मा व अन्य अतिथियों की स्नेहिल गोद में बैठकर अक्षर ज्ञान का प्रथम पाठ लिखा। यह दृश्य भावनाओं से भरा, श्रद्धा व संस्कृति से परिपूर्ण रहा।
हर बच्चे का विधिपूर्वक संस्कार संपन्न किया गया, जिसमें उनके अभिभावकों की उपस्थिति ने इस क्षण को और भी विशेष बना दिया।
बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामनाओं के साथ, वैदिक परंपरा के अनुरूप शिक्षा की इस पवित्र शुरुआत को उत्सव का स्वरूप प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्या दीपिका शर्मा ने विद्यारंभ संस्कार के शैक्षणिक, सांस्कृतिक व आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी अतिथियों व उपस्थित अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने नन्हे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं करते हुए सभी को शुभाशीर्वाद प्रदान किया।
