Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

श्री नयना देवी जी के साथ लगती ग्राम पंचायत खरकड़ी के गांव मलेटा से होनहार बेटे आशीष ठाकुर का चयन आईपीबीएस के माध्यम से बैंक ऑफ बड़ौदा में बतौर प्रोबेशनरी ऑफिसर हुआ है। जो कि इलाके के लिए गर्व की बात है। यह परीक्षा तीन चरणों मे होती है प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार।

आशीष ठाकुर सन 2022 से हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शिमला मुख्यालय में जूनियर क्लर्क के पद पर कार्यरत है।

इनके पिता डॉ. अमर सिंह ठाकुर हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर पद पर राजधानी शिमला में अपनी सेवाएं दे रहे हैं जबकि माता गृहिणी है और बहन एक शिक्षिका है।

आशीष ठाकुर के माता-पिता का कहना है कि वह बचपन से ही मेहनती, कर्मठ, ईमानदार शालीन स्वभाव प्रवृति का रहा है। इस सफलता का श्रेय आशीष ठाकुर ने अपने माता-पिता, दादा-दादी और गुरूजनों को दिया है।

आशीष ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी स्कूल लक्कड़ बाजार शिमला से प्राप्त की, बीटैक बहारा यूनिवर्सिटी से करने के बाद बैंकिंग सेवा में जाने की तैयारी में जुट गया।

आशीष ने इससे पूर्व स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और रूरल बैंक के पीओ की परीक्षा पास की थी। परंतु चयन नही हो पाया था ।

आशीष ने बिना किसी कोचिंग के ही सफलता हासिल की है और रोजाना आठ से दस घंटे तक तैयारी करना इनकी रूटीन में शामिल रहा।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!