Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल स्थित घूंगलीधार में 22 केवी विद्युत सब स्टेशन का लोकार्पण किया। करीब 1 करोड़ 17 लाख की लागत से इस सब स्टेशन का आधुनिकीकरण किया गया है।

उल्लेखनीय है कि विभाग द्वारा इस कार्य को न केवल रिकॉर्ड 2 वर्ष से कम समय में पूरा किया गया है। बल्कि स्वीकृत राशि जो करीब 1 करोड़ 22 लाख रूपये थी से लगभग 5 लाख रूपये की बचत करते हुए 1 करोड़ 17 लाख रूपये ख़र्च करते हुए इस कार्य को पूर्ण किया है।

शिक्षा मंत्री ने विभाग के वरिष्ठ अभियंताओं और अधिकारियों को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी और बताया कि उनकी इस उपलब्धि से उन्होंने एक मिसाल क़ायम की है, जिससे अन्य विभाग भी प्रेरित होंगे।

इस सब स्टेशन की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए विद्युत मण्डल जुब्बल के अधिकारियों ने बताया कि 22 KV सब स्टेशन घूंगलीधार के आधुनिकीकरण से जुब्बल मण्डल में बिजली सप्लाई की आपूर्ति में और अधिक सुविधा होगी और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकेंगी।

इससे पूर्व सर्दी और बरसात के दिनों में आधुनिक मशीनों के अभाव में बिजली आपूर्ति में समस्याओं का सामना करना पड़ता था।

रोहित ठाकुर ने बताया कि इस सब स्टेशन को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की शुरुआत उनके ही द्वारा 27 जून 2023 को की गयी थी।

जब उन्होंने इस कार्य की आधारशिला रखी थी और मात्र 2 वर्षों से भी कम समय में इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है और आज इसे जनता को समर्पित करते हुए उन्हें प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतू प्रतिबद्ध है और इसी दृष्टि से उनके विधानसभा क्षेत्र जुब्बल नावर कोटखाई में भी विकास कार्य पूरे गति से चल रहे है और आज का यह कार्य भी उसी विकास प्रक्रिया का एक अंग है।

इसके पश्चात् शिक्षा मंत्री विश्राम गृह जुब्बल पहुंचे जहाँ पर उन्होंने बड़ी संख्या में पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित किया और भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श किया।

इस अवसर पर ज़िला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, निदेशक हिमफेड भीम सिंह झौटा, विद्युत मण्डल जुब्बल के वरिष्ठ अभियंता इंजीनियर कमलजीत, वरिष्ठ अभियंता जल शक्ति विभाग अजीत नेगी, एसएचओ जुब्बल चेतन चौहान अन्य सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!