कुल्लू टूडे
बिलासपुर, हेमराज शर्मा
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार ने प्रेस को जारी एक बयान में नौणी विश्वविद्यालय के कुलपति पर लगाए गए आरोपों को गंभीर बताते हुए तत्काल प्रभाव से उनकी नियुक्ति रद्द करने और इस्तीफे की मांग की है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष छत्र सिंह ठाकुर द्वारा उठाए गए प्रश्न तथ्यों पर आधारित हैं और उन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता।
अगर वित्तीय व प्रशासनिक अनियमितताएं साबित होती हैं, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और रिकवरी भी होनी चाहिए।
विजय कुमार ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश में कुछ अधिकारी भ्रष्टाचार को बढ़ावा देकर सरकार की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
उन्होंने मंडी के एक शिक्षण संस्थान में भी नियमों के विरुद्ध एक प्रोफेसर को परचेज अधिकारी बनाए जाने और उसके भाजपा से कथित जुड़ाव की जांच की मांग की है।
उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जानकारी आरटीआई के माध्यम से ली जाएगी और गलत पाए जाने पर सरकार व प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जाएगी।
