Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के झंडूता के गांव जोल डाकघर घराण में एक 14 वर्षीय युवती की सल्फास की गोलियों की गैस के कारण मृत्यु होने का समाचार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।

पुलिस ने मृतका की दादी विमला देवी व मृतका के पिता अशोक कुमार पुत्र रामसिंह व चाचा सुरेन्द्र पाल पुत्र राम के ब्यान लिए, जिसमें उन्होंने बताया कि मृतका की दादी विमला देवी व मृतका गेहूं की टंकी में से गेहूं बाहर निकाल रही थी।

गेहूं को सल्फास की गोलियों की दवाई लगाई गई थी जो गेहूं में से कृतिका को दवाई की दुर्गंध चढ़ गई। मृतका को उपचार के लिए बड़सर अस्पताल लाया गया।

जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने कृतिका कुमारी को आगामी उपचार हेतु हायर सैंटर हमीरपुर, बिलासपुर ले जाने की हिदायत दी।

बताया जा रहा है कि जैसे ही इसे एम्बुलैंस द्वारा हमीरपुर ले जाने लगे तो गाड़ी के गेट से बाहर निकलते ही कृतिका की सांसे थम गई। तलाई पुलिस में मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।

मृतका की पहचान कृतिका कुमारी (14) पुत्री अशोक कुमार गांव जोल डाकघर घराण तहसील झंडूता जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!