Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के पिछलीहार क्षेत्र डमचीण गांव के पास 9 मेगावाट से बन रहे सोयल दशाल पावर प्रोजेक्ट के ब्लास्टिंग के कार्य से डमचीण गांव के कई घरों में दरारें आ गई है।

दरारें आने से लोगों के खेत खलियान भी उजड़ रहे हैं। लोगों के घरों की दीवारों में दरारें आने से लोग उन घरों में रहने से भी सहमे हुए है। लोगों के पास इन घरों के सिवाय और कोई आशियाना भी नहीं है।

इसी चिंता को ले कर डमचीण गांव का प्रतिनिधि मंडल उपप्रधान की अध्यक्षता में विधायक भुवनेश्वर गौड़ से उन के निवास पर मिला।

ग्रामीणों ने बताया कि याहनी नाला से पधरू तक लोगों की मलकियत जमीन है और इस बीच गांव के प्राकृतिक पीने के पानी के स्रोत और कई देवी देवताओं के पूजनीय स्थल भी है। प्रोजेक्ट के इन धमाकों यह स्थल प्रभावित हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने प्रोजेक्ट अधिकारियों से मकानों के नुकसान और खेतों में आई दरारों की भरपाई की मांग की है। लोगों ने उपायुक्त कुल्लू और उपमंडलाधिकारी (नागरिक) कुल्लू को भी इस बारे ज्ञापन सौंपा है।

उपप्रधान खुडू राम सहित वीर चंद, नूप राम, प्यारे चंद, खेख राम, संगत राम, मनी राम व वेली राम ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के कार्य में स्थानीय लोगों को रोजगार भी नहीं मिल रहा है।

मनाली विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने उपमंडलाधिकारी कुल्लू को तुरंत मौका करने के निर्देश दिए।

उपमंडलाधिकारी कुल्लू विकास शुक्ला ने मौके पर जाकर प्रभावित परिवारों के मकान और खेतों का मूल्यांकन किया और बताया कि रिपोर्ट बना कर तैयार की जाएगी। उसके बाद उचित कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!