Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज अपने गृह विधानसभा सभा क्षेत्र जुब्बल नावर कोटखाई में करोड़ों की लागत से विभिन्न परियोजनाओं लोकार्पण एवं शिलान्यास किये।

शिक्षा मंत्री ने लगभग 5 करोड़ की लागत से बनने वाले चामशु पुल का शिलान्यास किया।

उन्होंने कहा कि यह पुल जुब्बल और रोहड़ू क्षेत्र को जोड़ने में एक मील का पत्थर साबित होगा।

पुल के बनने से रावीं, भोलाड़ और मांदल पंचायतों के निवासियों के साथ साथ पब्बर नदी के समीप रह रहे किसानों को भी लाभ होगा। जिससे सरस्वती नगर में बने पुल पर भी वाहनों की आवाजाही भी कम होंगी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस पुल के निर्माण की मांग स्थानीय निवासी बहुत लम्बे समय से कर रहे थे।

उन्होंने इस महत्वपूर्ण कार्य के निर्माण की स्वीकृति प्रदान हेतु मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!