Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में 28 अप्रैल से पीपल मेला मनाया जाएगा और नगर परिषद कुल्लू ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है।

तीन दिनों तक चलने वाले मेले में जिला कुल्लू के कलाकारों के द्वारा अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी कला केंद्र में दी जाएगी।

इसके अलावा मेले में लगने वाली दुकान, डोम के आवंटन के लिए भी अब नगर परिषद कुल्लू के द्वारा कमेटी का गठन किया जाएगा।

इसी विषय को लेकर नगर परिषद कुल्लू के कार्यालय में एक बैठक आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत के द्वारा की गई।

गोपाल कृष्ण महंत ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते साल की तरह इस साल भी नगर परिषद के द्वारा पीपल मेला धूमधाम के साथ बनाया जाएगा।

वहीं मेले में विभिन्न कार्यक्रमों के लिए भी अब कमेटी का गठन किया जाएगा। ऐसे में नगर परिषद कुल्लू के द्वारा इस साल भी धूमधाम के साथ इसका आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि नगर परिषद के द्वारा ढालपुर में लगने वाली दुकानों के आवंटन का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा। इसके अलावा डोम की नीलामी भी की जाएगी।

कला केंद्र में तीन दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। इसके लिए भी नगर परिषद कुल्लू के द्वारा कमेटी का गठन किया जाएगा। जो सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले कलाकारों का चयन करेंगे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!