Spread the love

कुल्लू टूडे

नाहन

अध्यक्ष मेला कमेटी एवं उप मंडलाधिकारी पच्छाद डॉ. प्रियंका चंद्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 व 31 मार्च, 2025 को आयोजित होने वाले दो दिवसीय जिला स्तरीय मां नगरकोटी, मेला नारग, में सांस्कृतिक संध्या हेतु कलाकारां का चयन ऑडिशन के माध्यम से किया जाएगा। ऑडिशन 25 मार्च को उप-तहसील नारग कार्यालय के सभागार में प्रातः 11 बजे से आरंभ की जाएगी।

उन्होंने बताया कि सभी इच्छुक कलाकार अपने आवेदन 24 मार्च तक उप-तहसील कार्यालय में ईमेल, nttehnarag-sir-hp@gov.in द्वारा अथवा डाक एवं स्वयं आकर भी दे सकते है। चयनित कलाकारों को उनके लिए निर्धारित प्रस्तुति के अनुसार दूरभाष के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

ऑडिशन में भाग लेने वाले कलाकारों को आने जाने व ठहरने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 98805-32310 व 82197-89076 पर भी सम्पर्क कर सकते है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!