Spread the love

कुल्लू टूडे

बजौरा

कुल्लू व मंडी जिला की सीमा पर स्थित सेरी चैहटीगढ़़ पंचायत के युवाओं द्वारा होली क्रिकेट कप प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

जिसका शुभारंभ फोरलेन प्रभावित विस्थापित संघ के अध्यक्ष नरेश कुमार कुक्कू द्वारा किया गया।

जबकि इस मौके पर द्रंग विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी व ओशो ध्यान केंद्र रोपा के प्रमुख केशव ठाकुर विशेष अतिथि रहे। वहीं, विक्रम ठाकुर ने भी अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शिरकत की।

इस मौके पर मुख्य अतिथि नरेश कुमार कुक्कू ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी लगातार नशे के मक्कड़जाल में उलझती जा रही है।

जिसकी वजह से युवा पीढ़ी का भविष्य खराब हो रहा है तथा युवा वर्ग दिशाहीन होकर अपने कर्तव्य से विमुख हो रहा है। जो समाज के लिए बेहद चिंता का विषय है।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश में चिट्टे के लगातार बढ़ते प्रचलन पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि खास तौर पर युवा वर्ग बड़े स्तर पर चिट्टे की चपेट में आ रहा है।

ऐसे में समाज के सभी वर्गों का दायित्व बनता है कि वह चिट्टे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ खड़े होकर अपने बच्चों को इस जानलेवा नशे से दूर रखने के लिए आगे आएं।

इसके साथ ही उन्होंने क्रिकेट का प्रतियोगिता का आयोजन करवाने वाले युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन बेहद आवश्यक है। खेल से जहां शारीरिक व मानसिक विकास होता है वहीं नशे व बुरी आदतों से भी छुटकारा मिलता है।

नरेश कुमार कुक्कू ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह युवा पीढ़ी को बर्बाद करने से बाज आएं। क्योंकि इसका असर कहीं न कहीं उनके परिजनों पर भी अवश्य पड़ेगा।

इसलिए बेहतर होगा कि वह इस तरह के अवैध धंधे को बंद कर दें, अन्यथा आने वाले समय में समाज उन्हें पूरी तरह से बहिष्कृत कर सकता है।

जबकि इस मौके पर विशेष अतिथि केशव ठाकुर ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह नशे से दूर रहकर बेहतर समाज निर्माण में अपनी सार्थक भूमिका अदा करें। ताकि आने वाले समय में समाज में उनकी भूमिका बेहतर हो सके और वह अपने गांव व क्षेत्र के विकास में सार्थक कार्य करें।

उसके साथ ही उन्होंने कहा कि युवा समाज का भविष्य होता है और वही एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकता है। इसलिए बुरी आदतों से दूर रहकर एक बेहतर भविष्य की तरफ अपने कदम बढ़ाएं।

क्रिकेट प्रतियोगिता के बेहतर आयोजन के लिए नरेश कुमार कुक्कू ने 5100 व केशव ठाकुर ने 2000 रूपये दिए।

उल्लेखनीय है कि सेरी चैहटीगढ़ पंचायत के दो युवाओं लोकेश कुमार व बोधराज उर्फ बिट्टू द्वारा इस क्रिकेट कप प्रतियोगिता का आयोजन किया है, जो 23 मार्च तक चलेगी।

आयोजक लोकेश कुमार के मुताबिक इस प्रतियोगिता में लगभग 21 टीमें हिस्सा ले रही है।

बताया कि विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के तौर पर 32 हजार तथा द्वितीय रहने वाली टीम को 17000 का पुरस्कार दिया जाएगा।

लोकेश कुमार ने बताया कि क्रिकेट कप प्रतियोगिता के आयोजन के माध्यम से युवाओं को नशा मुक्ति का संदेश दिया जा रहा है। ताकि युवा वर्ग नशे से दूर रहकर खेल से जुड़कर अपने भविष्य को बेहतर बनाते हुए समाज में अपनी स्वच्छ व बेहतर छवि कायम कर सके।

उन्होंने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता में कटौला, बजौरा, पनारसा व कुल्लू की टीम में भाग ले रही हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!