कुल्लू टूडे
कुल्लू
टीम सहभागिता ने अपने 7वें राज्य स्तरीय स्थापना दिवस को कुल्लू के देवसदन में पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाया। इस अवसर पर समाज को नशे के अभिशाप से मुक्त करने के संकल्प को और दृढ़ किया गया।
कार्यक्रम में एसएसपी कांगड़ा, शालिनी अग्निहोत्री (आईपीएस) वर्चुअल माध्यम से मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
उन्होंने टीम सहभागिता द्वारा नशे के विरुद्ध किए जा रहे उल्लेखनीय प्रयासों की सराहना की और इसे एक जन आंदोलन का स्वरूप देने की आवश्यकता पर बल दिया।
एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी और दिल्ली नेहरू युवा केंद्र के राज्य निदेशक डॉ. लाल सिंह ने भी वर्चुअल माध्यम से इस महत्वपूर्ण आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
देवसदन सभागार में सूत्रधार कला संगम के अध्यक्ष दिनेश सेन और युवा नेता एवं समाजसेवी रोहित महाजन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उन्होंने टीम सहभागिता के भविष्य के सामाजिक अभियानों के लिए शुभकामनाएं देते हुए युवाओं को नशे के विरुद्ध संगठित होकर कार्य करने की प्रेरणा दी।
नशा मुक्ति केंद्र के संचालक विशाल शर्मा और राणा कर्ण सिंह ने इस अवसर पर नशे में फंसे लोगों के पुनर्वास और समाज में उनके पुनर्समायोजन की आवश्यकता पर जोर दिया।
उन्होंने नशे को मात्र अपराध न मानकर एक बीमारी के रूप में देखने और इसके समुचित उपचार पर ध्यान देने की अपील की।
कार्यक्रम के समापन सत्र में ट्रक यूनियन कुल्लू एवं मनाली के उपाध्यक्ष, युवा प्रेरणास्त्रोत विशाल सूद उपस्थित रहे।
उन्होंने सभी को शारीरिक फिटनेस पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया और कहा कि अब समय आ गया है कि बच्चों को मोबाइल की लत से दूर कर खेलों और रचनात्मक गतिविधियों की ओर उन्मुख किया जाए, जिससे वे नशे के दुष्चक्र से बच सकें।
टीम सहभागिता के निदेशक एवं अध्यक्ष बीजू हिमदल ने इस अवसर पर बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में सभी सामाजिक संस्थाओं को एक मंच पर लाकर बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चलाना आवश्यक है।
उन्होंने यह वचन दोहराया कि टीम सहभागिता अपने संकल्प को और मजबूती से आगे बढ़ाएगी और नशा उन्मूलन के लिए प्रभावी कदम उठाती रहेगी।
समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और निस्वार्थ सेवा करने वाली प्रतिष्ठित संस्थाओं को इस विशेष अवसर पर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर फिट कुल्लू हिट कुल्लू संस्था, एकेडमी ऑफ़ सेल्फ डिफेंस, पाइनर एकेडमी, विजडम एकेडमी, मल्ला साथी ट्रस्ट, लक्ष्मी युवा क्लब रेला, सचेत संस्था, युवक मंडल लढागी, युवक मंडल बुछेर, कल्याणी ग्राम संगठन बागान, रणपाल नैना महिला मंडल अपर जौली, Study & Struggle Students Association, अंशियाँ कला मंच पतलीकुहल, लला मेमे फाउंडेशन, सूत्रधार कला संगम, प्रेरणा सहायता समूह नग्गर , युवा (राज्य स्तरीय संस्था), ढाका स्टेडियम छन्नीनाला, चालक परिचालन महासंघ, कुल्लू को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर टीम सहभागिता में बेहतरीन कार्य करने बाले सदस्भूयों को उनके अभिभावकों संग सम्मानित किया।
जिसमें, टेक चंद,करन, शगुन, चाँद, सोनिया, स्वप्निल, भूमे राम, अंजलि ,देविन्द्र, भूमिका एवं नैनसी को सहभागिता स्टार कि उपाधी से भी नवाजा गया
टीम सहभागिता ने समाज को नशामुक्त बनाने के अपने अभियान को और मजबूत करने का संकल्प लेते हुए सभी सामाजिक संगठनों, युवाओं और जागरूक नागरिकों से इस आंदोलन का हिस्सा बनने की अपील की।
यह स्थापना दिवस न केवल टीम सहभागिता के प्रयासों की गवाही देता है, बल्कि एक बेहतर और स्वस्थ समाज की दिशा में उठाया गया एक और सशक्त कदम है।
कार्यक्रम में टीम सहभागिता के उपाध्यक्ष राज सिंघानिया, सलाहकार वीरेश पठानिया, सलाहकार तुले राम और गुरुदेव सिंह राणा सहित कई विशिष्ट व्यक्तित्वों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
