Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

रिलायंस जियो ने भून्तर , शम्शी , मोहल ,अखारा , उप्पर धालपुर ,गांधीनगर, लोअर ढालपुर आदि सहित कुल्लू के सभी प्रमुख इलाकों में अपनी हाई स्पीड, वर्ल्ड क्लास जियोफाइबर सेवाएं शुरू कर दी हैं।  

रिलायंस जियो के फ्रंटलाइन वॉरियर्स के निरंतर प्रयासों ने इन सभी स्थानों के लोगों को जियोफाइबर की हाई स्पीड फाइबर ब्रॉडबैंड सर्विसेज का उपयोग करने और आसानी से घर से ऑनलाइन काम करने और पढ़ाई करने के साथ-साथ अपने घरों के आराम से ऑनलाइन मेडिकल कंसल्टेशन और अन्य सभी ऑनलाइन सर्विसेज प्राप्त करने में सक्षम बनाया है।

रिलायंस जियो की इन सर्विसेज को प्राप्त कर ग्राहक जियोफाइबर के प्लॉन्स के साथ इस महत्वपूर्ण और अभूतपूर्व समय में बाहरी दुनिया से जुड़े रहने में अब सक्षम हैं। यह प्लान्स असीमित डेटा के साथ प्रति माह 399 रुपये से शुरू होते है।

उपयोगकर्ता अब जियो फाइबर्स के अनूठे ट्रिपल प्ले कॉम्बिनेशन का आनंद ले सकते हैं जिसमें 100 एमबीपीएस से 1 जीबीपीएस तक की अल्ट्रा-हाई इंटरनेट स्पीड, अनलिमिटेड लोकल कॉलिंग और एसटीडी कॉलिंग के साथ स्मार्टफोन फिक्स्ड लाइन सेवाएं और नेटफ्लिक्स, अमेज़ॅन प्राइम, ज़ी फाइव, यूट्यूब, वूट और सोनी लिव जैसे 14 सबसे लोकप्रिय ओटीटी ऐप तक आसानी से एक्सेस प्राप्त कर सकते हैं।

विभिन्न कॉम्बो प्लान में मुफ्त सेट टॉप बॉक्स (एसटीबी) और वॉयस सक्षम रिमोट के साथ, उपयोगकर्ता अब 350 से अधिक टीवी चैनल बिना किसी बाधा के देख सकते हैं और बिना किसी अतिरिक्त लागत के अपने सामान्य टीवी सेट को स्मार्ट टीवी में बदल सकते हैं।

निजी कॉरपोरेट, कॉल सेंटर, बीपीओ, स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र, संस्थानों, छात्रों और अन्य प्रोफेशनल कंपनियों के बड़ी संख्या में कर्मचारी अभी भी वर्तमान परिदृश्य में घर से काम कर रहे हैं और इंटरनेट का उपयोग लगभग 30 प्रतिशत बढ़ रहा है। ऐसे में जियो फाइबर नागरिकों का समर्थन करने के लिए अपने नेटवर्क को लगातार बढ़ा रहा है।

जियो फाइबर पूरे हिमाचल के प्रमुख आवासीय और वाणिज्यिक क्षेत्रों में अपनी विश्वसनीय हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड सेवाओं के साथ जियो फाइबर विश्वस्तरीय सेवाएं प्रदान कर रही है।

जियो फाबइर्स की टीमों द्वारा प्रदान की जा रही त्वरित नई स्थापना और रखरखाव सेवाओं ने हिमाचल भर में जियोफाइबर ग्राहकों को प्रसन्न किया है। यह अन्य आवश्यक सेवाओं और सरकारी सेवाओं की उपयोगिताओं को भी सुनिश्चित कर रहा है।

जियोफाइबर व्यक्तिगत घरों, छोटे और बड़े उद्यमों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, सरकार की आवश्यक सहायता सेवाओं और विभिन्न क्षेत्रों में प्रोफेशनल्स सहित लाखों ग्राहकों को पूरा कर रहा है। नए कनेक्शन के लिए नंबर 8278743088 पर संपर्क करें।

Leave a Reply

error: Content is protected !!