Spread the love

कुल्लू टूडे

सोलन

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में सैनिक विश्राम गृह के पास एक व्यक्ति का शव मिलने का मामला सामने आया है।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन पुलिस थाना सदर सोलन में सूचना मिली कि सैनिक विश्राम गृह के पास एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। जिस सूचना पर पुलिस थाना सदर सोलन की पुलिस टीम मौका पर पंहुंची।

जहां पर रेन शैल्टर में एक बुजुर्ग व्यक्ति जिसकी उम्र लगभग 60/65 वर्ष पाई जा रही है मृत हालत में पड़ा था।

मौका पर अन्य लोग भी मौजूद थे। मौका पर मृतक के शव का वहां पर मौजूद लोगों के सामने निरीक्षण किया गया।

परन्तु निरीक्षण के दौरान उसके शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट/खरोंच के निशान न पाये गये। मौका पर मौजूद लोगों से उक्त नामालूम व्यक्ति के बारा में पता किया गया।

परन्तु किसी ने भी मृतक व्यक्ति को न पहचाना व न ही मृतक के पास से किसी भी प्रकार का पहचान पत्र/दस्तावेज मिला जिससे उसकी पहचान हो सके।

जांच पर पाया गया कि यह व्यक्ति 15/20 दिनों से उक्त रेन शैल्टर में रह रहा था तथा इधर उधर घुमता रहता था।

रात को वह व्यक्ति रेन शैल्टर में रहता था। जांच के दौरान किसी ने भी उसकी मृत्यु पर कोई शक शुबा जाहिर न किया है।

मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतू क्षेत्रिय अस्पताल सोलन ले जाया गया जहां पर शव को पहचान/शिनाख्त हेतू रखा गया है।

मृतक का आईन्दा पोस्टमार्टम करवाया जायेगा। मामले में धारा 194 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!