Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सुन्नी में नगर परिषद सुन्नी द्वारा आयोजित “स्वच्छ शहर समृद्ध शहर” कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिमाचल में स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा शिमला से 10 फरवरी को किया था। यह अभियान 10 फरवरी से 9 मार्च, 2025 तक पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत पूरे प्रदेश में स्वच्छता अभियान चलाया गया है, जिसके तहत विभिन्न विभागों के तालमेल से स्कूल एवं महाविद्यालयों के बच्चों, पंचायत प्रतिनिधियों, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं धार्मिक संस्थाओं के वॉलेंटियर्स का सहयोग लिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सुन्नी नगर परिषद क्षेत्र को साफ सुथरा बनाने तथा विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए परिषद ने अपना सहयोग एवं योगदान दिया।

उन्होंने कहा कि वाराणसी घाट की तर्ज पर सुन्नी में भी सतलुज के किनारे बड़े स्तर का घाट बनाया जाएगा, जिस पर हर साल सतलुज आरती का आयोजन किया जाएगा। साथ ही लोग अपने धार्मिक कार्य भी पूर्ण कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों नगर पंचायत सुन्नी को नगर पालिका का दर्जा देने के लिए अधिसूचना जारी की गई था।

जिसमें सुन्नी शहर के साथ साथ आसपास का कुछ क्षेत्र भी परिषद में जोड़ा गया था। लोगों की आपत्ति को देखते हुए शीघ्र ही अधिसूचना को रद्द किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष होने वाली जनगणना के आंकड़ों के उपरांत ही पुनः नगर पंचायत सुन्नी को नगर पालिका बनाने का निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार के निर्णयानुसार आगामी दस दिनों के भीतर सुन्नी में स्थाई रूप से उपमंडलाधिकारी कार्यालय खोल दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सुन्नी में शीघ्र ही मिनी सचिवालय का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए आगामी बजट सत्र में बजट का प्रावधान किया जाएगा ताकि सारे सरकारी कार्यालय एक ही छत के नीचे लाए जा सके और लोगों को एक ही छत के नीचे सारी सुविधाएं मिल सके।

उन्होंने कहा कि सुन्नी अस्पताल के दर्जे को बढ़कर 100 बेड का अस्पताल स्तरोन्नत कर दिया गया है इस अस्पताल में डॉक्टरों तथा पैरामेडिकल स्टाफ के पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरने के लिए स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सुन्नी में वाहन पार्किंग की समस्या को देखते हुए शीघ्र ही एक बड़ी वाहन पार्किंग का निर्माण किया जाएगा।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!