Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में प्रदेश सरकार द्वारा प्रायोजित स्वच्छ हिमाचल अभियान का जिला में प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित बनाया जाएगा।

स्वच्छता से प्रकृति की रक्षा के इस महत्वाकांक्षी अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायती राज संस्थानों, स्थानीय शहरी निकायों, समस्त विभागा, गैर सरकारी संस्थाओं तथा आम लोगों को जोड़ा जाएगा।

यह बात उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में स्वच्छ हिमाचल अभियान की कार्यनीति तैयार करने के लिए बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि अभियान एक साप्ताहिक कूड़ा-कचरा उन्मूलन श्रमदान कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा।

आशुतोष गर्ग ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में शहरी स्थानीय निकाय, सरकार व अर्ध सरकारी वे गैर सरकारी विभाग तथा स्वयं सेवी संस्थाएं अभियान के दौरान अपने परिक्षेत्र में कूड़े-कचरे की सफाई सुनिश्चित करेंगे। नदी-नालों, तालाबों व जल स्त्रोतों की सफाई, राष्ट्रीय, राज्य व जिला राजमार्गों की सफाई, आवासीय व विभागीय परिसरों की सफाई, अस्पतालों, सेप्टिक टेंकों की सफाई, के अलावा घरां से कूड़ा-कचरा एकत्र करने, ठोस कचरा प्रबंध व सरकार द्वारा चलाई जा रही प्लास्टिक कचरे से संबंधित योजनाओं की लोगों को जानकारी प्रदान करेंगे।

उन्होंने बताया कि एमसी शहरी क्षेत्रों में तथा विकास खंड अधिकारी ग्राम पंचायतों में हाॅट स्पाटस को चिन्हित कर स्वच्छता गतिविधियों को प्रभावशाली ढंग से कार्यन्वयन सुनिश्चित करेंगे तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे। इस सम्बंध में सभी एसडीएम तथा विकास खंड अधिकारी उपमंडल तथा खंड स्तर पर पंचायत प्रतिनिधियों तथा अन्य संस्थाओं के साथ प्रतिदिन स्वच्छता गतिविधियों के संचालन के लिए बैठक कर इसे योजनाबद्ध तरीके से शुरू करेंगे ।

उन्होंने बताया कि सभी विकास खंड अधिकारी अपने क्षेत्र के सभी एनजीओज की सहभागिता को इस अभियान में सुनिश्चित करें। स्वच्छता अभियान के दौरान कोविड उपयुक्त व्यवहार को अपनाएं तथा मास्क का प्रयोग करें व उेिचत सामाजिक दूरी बनाए रखें।

अभियान के तहत की गई गतिविधियों की सूचना प्रतिदिन भेंजे, उचित प्रकार से डाक्यूमेंटेशन करें। स्कूलों में कुरकुरे तथा अन्य प्लास्टिक टाॅफी इत्यादि के रैपर प्लास्टिक की बोतलों में एकत्रित किए जाएं।

स्कूलों में स्वच्छता को लेकर भाषण, चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाए तथा बच्चों के माध्यम से घर-घर तक स्वच्छता के संदेश को पहुंचाया जाए।

उन्होंने बताया कि स्वच्छता अभियान के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागों , गैर सरकारी संस्थाओं तथा पंचायतों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला, उपमंडल तथा खंड स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एमसी द्वारा शहरी क्षेत्रों में डोर-टू-डोर कूड़ा-कचरा कलेक्शन के साथ महीने के पहले दिन लोगों से ई-वेस्ट को भी एकत्रित किया जाएगा।

जिला में सभी सरकारी कार्यालय साप्ताहिक स्वच्छता अभियान के दौरान एक दिन निर्धारित कर अपने कार्यालय तथा परिसर की सफाई को सुनिश्चित करेंगे। स्वच्छता अभियान की शुरूआत सोमवार भुंतर सब्जी मंडी से की जाएगी। शहरी क्षेत्रों में कूड़े के एकत्रीकरण के लिए एमसी द्वारा तथा वन क्षेत्र में वन विभाग द्वारा एकत्रित कूड़ा-कचरा के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा गाड़ी उपलब्ध करवाई जाएगी। सभी विभाग अभ्यिान के तहत स्वच्छता गतिविधियों को एक योजनाबद्ध तरीके से चलाएंगे तथा प्रतिदिन की गई गतिविधि की फोटो सहित सूचना ग्रुप में शेयर करेंगे।

साप्ताहिक स्वच्छता अभियान के दौरान सभी विभाग जिला में पर्यटक स्थलों, नदी, नालों, नालियों तथा संवेदनशल क्षेत्रों को चिन्हित कर स्वच्छता गतिविधियों को अंजाम देने के साथ व्यक्तिगत स्वच्छता पर भी लोगों को जागरूक करेंगे।

इस अवसर पर परियोजना अधिकारी (डीआरडीए) सुरजीत सिंह, कार्यकारी अधिकारी एमसी कुल्लू बीआर नेगी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे जबकि बंजार तथा आनी से एसडीएम तथा विकास खंड अधिकारी वीसी के माध्यम से बैठक से जुडे़।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!