कुल्लू टूडे
मनाली
विश्व विख्यात पर्यटन नगरी मनाली के सोलंग और पलचान में हो रही भारी बर्फबारी के बीच लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में डीएसपी मनाली केडी शर्मा व मनाली पुलिस के जवान कड़ाके की ठंड में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
बीते दिन हुई ताज़ा बर्फबारी के कारण सोलंग नाला में करीब 1000 पर्यटक व अन्य वाहन फंस गये थे। इन वाहनों में करीब 5000 पर्यटक थे। वाहन तथा पर्यटको को मनाली पुलिस द्वारा देर रात तक रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने पर्यटकों व स्थानीय लोगों से अपील करते गए कहा कि घाटी में हो रही बर्फबारी को ध्यान में रखते हुए बेबजह घरों से बाहर न निकलें व घरों में ही रहें।
