Spread the love

कुल्लू टूडे

ऊना

जिला उना के तहत आने वाले हरोली के भदसाली में बीते दिन हुए दोहरे हत्याकांड मामले में उना पुलिस ने आरोपियों को 24 घन्टे के भीतर गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि पिछले कल जमीनी विवाद को लेकर एक अधिवक्ता ने अपने ही गांव के एक परिवार के पिता ओर पुत्र को गोलियां से भून डाला था, मौका पर ही दोनों की मौत हो गई थी, एक अन्य युवक पे भी गोली दागी गई थी जो बाल बाल बच गया था।

पिछले कल हरौली पुलिस टीम को सूचना मिली कि भदसाली में एक व्यक्ति ने बंदूक से गोलियां चला कर दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरन्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीब भाटिया की अगुआई में मौका पर पहुंची। मौका पे फोरेंसिक टीम से भी निरीक्षण करवाया गया।

प्रत्यक्षदर्शी के बयान पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई ओर मौका से महत्वपूर्ण साक्ष्यों को एकत्रित किया गया।

मृतक की लाशों का पोस्टमॉर्टम करवाने के लिए कब्ज़ा में लिया गया और पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह के निर्देशानुसार सभी आरोपियों की पहचान करके 24 घंटे के अंदर सभी को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जा रहा है जिनका 5 दिन रिमांड हासिल करके कड़ी पूछताछ अमल में लाई जाएगी। उप निरीक्षक चेतन सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।

डीएसपी हरौली मोहन रावत ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की पुष्टि करते हुए बतलाया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए 24 घंटे के अंदर हरौली पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जिसमें जिला ऊना के कई पुलिस कर्मचारियों ने एक टीम के रूप में कार्य करके मामले को इतनी जल्दी सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

मृतकों की पहचान रविन्द्र कमार पुत्र संजीब कुमार निवासी वार्ड न0- 1 गांव व डा0 लोअर भदसाली तह0 हरोली जिला ऊना हि0 प्र0 व उम्र 26 साल व संजीब कुमार पुत्र जगीर सिंह निवासी वार्ड न0- 1 गांव एवं पोस्टऑफिस लोअर भदसाली तह0 हरोली जिला ऊना हि0प्र0 व उम्र 51 साल के रूप में हुई है।

आरोपियों की पहचान देश दीप जसबाल उर्फ दीपू पुत्र रमेश चन्द, रमेश चन्द पुत्र बलदेव सिंह, ओम प्रकाश पुत्र रमेश चन्द, हरदीप राणा उर्फ हनी पुत्र सुरजीत, अनुज जसबाल पुत्र ओम प्रकाश सभी निवासीगण गाँव व डा0 लोअर भदसाली तह0 व थाना हरोली जिला उना के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!