Spread the love

पैर फिसलने से खाई में गिरा मलाणा जा रहा 20 वर्षीय युवक लापता, पुलिस और नेगी ब्रदर्स एडवेंचर रेस्क्यू दल कर रहे रेस्क्यू

कुल्लू टूडे

मनिकर्ण

जिला कुल्लू की पार्वती घाटी के मलाणा मार्ग पर एक 20 वर्षीय युवक पैर फिसलने के कारण गहरी खाई में गिरने का मामला सामने आया है।

हालांकि पुलिस और नेगी ब्रदर्स एडवेंचर रेस्क्यू दल ने युवक को ढूंढने का प्रयास किया। लेकिन अंधेरा होने के कारण युवक का पता नहीं चल पाया।

एसपी कुल्लू कार्तिकेयन गोकुलचन्द्रन ने जानकारी देते हुए बताया कि मलाणा गांव के मार्ग में एक पर्यटक गहरी खाई में गिर गया है। पर्यटक की तलाश के लिए स्थानीय रेस्क्यू दल रवाना हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा राज्य से आए दो पर्यटक मलाणा के लिए पैदल जा रहे थे। नेरांग झरने के समीप पहुंचे तो एक पर्यटक का पांव फिसल गया और वह गहरी खाई में गिर गया।

उन्होंने बताया कि आज दोपहर करीब 4 बजे की है जब हरियाणा राज्य से आए दो पर्यटक मलाणा के लिए पैदल जा रहे थे।

पर्यटक जब नेरांग झरने के समीप पहुंचे तो एक पर्यटक का पांव फिसल गया और वह गहरी खाई में गिर गया।
दूसरे युवक द्वारा इस घटना की सूचना वहां से गुजर रहे घोड़े वालों को दी।

उक्त घटना की सूचना थाना मणिकर्ण में भी दी गई और थाना प्रभारी संजीव वालिया द्वारा घटनास्थल के लिए रेस्क्यू दल रवाना कर दिया गया।

वहीं नेगी ब्रदर्स एडवेंचर रेस्क्यू दल भी लापता युवक की तलाश में निकल गया है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार जिस जगह पर्यटक गिरा है वह खाई बहुत गहरी है तथा यह पता भी नहीं चल पाया है कि वह किस जगह है।

वहीं ठंड भी इतनी अधिक है कि रात के समय घायल भी हो तो बचना कठिन है। रेस्क्यू ऑपरेशन को अंधेरा होने के कारण रोकना पड़ा है। कल सुबह फिर रेस्क्यू टीमें युवक की तलाश के लिए निकलेंगी।

लापता युवक की पहचान साहिल 20 पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी कृपाल नगर रोहतक हरियाणा के रूप में हुई है

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!